फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना से धर्मेश तोमर ने किया नामांकन, छह प्रत्याशियों ने लिए पर्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाजपा पदाधिकारियों के साथ नामांकन फार्म जमा करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर संवाद - फोटो : HAPUR
धौलाना से धर्मेश तोमर ने किया नामांकन, छह प्रत्याशियों ने लिए पर्चे
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार को धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर ने नामांकन किया। इससे पहले वे भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां जिलाध्यक्ष उमेश राणा और अन्य पदाधिकारियों के साथ नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं तीनों विधानसभा सीटों के लिए छह नामांकन पत्र भी खरीदे गए। जिसके बाद नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या 55 हो गई है।
सोमवार को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी असलम चौधरी के नामांकन के बाद मंगलवार को धौलाना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर भी नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। इससे पहले धर्मेश तोमर सुबह 11 बजे समर्थकों के साथ पिलखुवा स्थित गुल्लू बाबा मंदिर, सिद्धि पीठ चंडी मंदिर व राधा कृष्ण के मंदिर में पहुंचे और पूजा अर्चना की। यहां से प्रस्तावकों के साथ प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। वहां से जिला अध्यक्ष उमेश राणा, पवन त्यागी, महेश अग्रवाल के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने प्रत्याशी के साथ केवल दो लोगों को ही अंदर जाने दिया।
विज्ञापन

बुधवार को हापुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी गजराज सिंह, गढ़ से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह नामांकन कर सकते हैं। जबकि हापुड़ से भाजपा के विजयपाल आढ़ती बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 55 नामांकन पत्रों की हुई खरीद ---
नामांकन के साथ जिले में नामांकन पत्रों की खरीद भी जारी है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन तक जिले की तीन विधानसभा सीटों से अबतक 49 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है। जबकि चौथे दिन बुधवार को हापुड़ विधानसभा से एक, धौलाना विधानसभा से दो और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।

कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान नामांकन फार्म लेने पहुंचे युवक की तलाशी लेते पुलिसकर्मी संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान नामांकन फार्म लेने पहुंचे युवक की तलाशी लेते पुलिसकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान नामांकन कक्ष में फार्म जमा करते भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर संवा

कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान नामांकन कक्ष में फार्म जमा करते भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर संवा- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed