फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन गुना बढ़ी जांच, 400 फीसदी बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन गुना बढ़ी जांच, 400 फीसदी बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा तीन गुना बढ़ा दिया है। इससे सक्रिय मरीजों के आंकड़ों में 400 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, सात दिन में रिकॉर्ड 730 मरीज मिल चुके हैं। गनीमत है कि गंभीर लक्षण वाले कम है, अधिकांश का उपचार भी होम आइसोलेशन में ही चल रहा है।
तीसरी लहर की दस्तक के बाद जिले में पहला मरीज 28 दिसंबर को मिला था, शुरूआती सात दिन तक केस कम ही मिले, लेकिन आठ जनवरी के बाद से अचानक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में संक्रमित मरीजों को चिंहित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जहां पहले प्रतिदिन 800 से 900 तक जांच हो रहीं थी, अब तीन हजार से ऊपर नमूने लिए जा रहे हैं। संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

तीसरी लहर में 54562 लोगों की हुई जांच
तीसरी लहर में अब तक 54562 लोगों की जांच हो चुकी है, इसमें अब तक 843 लोग संक्रमित मिले हैं। 148 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वर्तमान में 692 सक्रिय हैं। जिनमें अस्पताल में पांच और होम आइसोलेशन में 683 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिनों में जांच और मरीजों की संख्या
तिथि जांच मरीज
16 जनवरी 2331 240
15 जनवरी 3393 67
14 जनवरी 2686 140
13 जनवरी 2796 111
12 जनवरी 1804 91
11 जनवरी 1507 81
8 जनवरी 989 54
जिले में अब तक हुई जांच
कुल जांच---860002
एंटीजन----518331
आरटीपीसीआर---338083
ट्रूनेट---------3588
कुल मरीज---13153
स्वस्थ मरीज---12245
कुल मौत-----216
----
लक्षण होने पर कराएं जांच
जिले में कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिन लोगों में लक्षण हैं, वह बूथ पर पहुंचकर जांच अवश्य करा लें। संक्रमित होने पर आइसोलेट हो जाएं, समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराएं।--डॉ केपी सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed