फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चीनी मिल, बैंक कर्मियों समेत कोरोना के 86 मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में कोरोना जाँच कराती युवती संवाद - फोटो : HAPUR
चीनी मिल, बैंक कर्मियों समेत कोरोना के 86 संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को बृजनाथपुर चीनी मिल के कर्मचारी, बैंक कर्मियों समेत 86 कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। 18 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 754 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 2889 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 1541, आरटीपीअीआर से 1345, ट्रूनेट से तीन लोगों की जांच हुई। एंटीजन में छह और आरटीपीसीआर में 80 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। मरीजों के संपर्क में आए 1871 संदिग्धों के नमूने मेरठ लैब भेजे गए हैं, जबकि 424 के नमूने हापुड़ की ही लैब में भेजे हैं। जिले में अब सक्रिय मरीज 754 हैं, स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 166 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बूथों पर उमड़ी भीड़, नोकझोंक
बूथों पर सोमवार को जमकर लोगों की भीड़ उमड़ी। जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, ऐसे में अपनी बारी को लेकर कई बार लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। अलग से व्यवस्था बनाकर लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
न्यू पन्नापुरी में चार, शास्त्रीनगर में एक, ततारपुर में एक, पिलखुवा में दो, चंद्रलोक कॉलोनी में एक, शिवपुरी में एक, लालपुर में एक, इंद्रापुरम में एक, सिमरौली में एक, हैसुपुर में एक, ब्रजनाथपुर शुगर मिल के तीन, सपनावत में एक, इकलैड़ी का एक, धौलाना में एक, एलएनटी में दो, रसूलपुर में एक, नानपुर में एक, रसूलपुर में दो, राजपुर में दो, गोहरा में एक, बुकलाना में एक, सिखैड़ा में एक, एसबीआई सिंभावली में चार, दिनेश नगर में एक, पिलखुवा में तीन, रमपुरा पिलखुवा में एक, आर्यानगर में एक, मुरादपुर पटना मे एक, महमूदपुर में एक, सपनावत में दो, नारायणपुर में एक, सपनावत में दो, मिलक में एक, निजामपुर में एक, संस्कार कॉलोनी में एक, गोहरा आलमगीरपुर में चार, सैदपुर में एक, ग्रीन पार्क में एक, पीएचसी सिंभावली में एक।

मरीजों को बांटी जा रही दवाएं
होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को दवाएं मुहैया करायी जा रही हैं। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि संक्रमण का प्रसार न हो।--डॉ केपी सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed