{"_id":"61ddb40eb10d4573085827a8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2325632106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ समेत 81 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ समेत 81 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ समेत 81 लोग मिले कोरोना संक्रमित
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएमओ और डिप्टी सीएमओ समेत 81 मरीजों में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय केस बढ़कर 223 हो गए हैं। होम आइसोलेशन में 211 और अस्पताल में 12 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सर्विलांस टीम को होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी में लगाया गया है। निगरानी समितियों को पॉजिटिव मरीज के बाहर घूमते दिखने पर सूचना देने की जिम्मेदारी दी है।
कोरोना की तीसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। मंगलवार को 1507 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 836, आरटीपीसीआर से 657 और ट्रूनेट से 14 लोगों की जांच की गई। एंटीजन में 39 और आरटीपीसीआर में 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन इलाकों में मिले मरीज
हापुड़ में दस, आदर्शनगर में एक, उपैड़ा में एक, कोठी गेट में एक, सुजनी हापुड़ में एक, पन्नापुरी में एक, पुलिस लाइन में पांच, भगवती गंज में एक, भगवानपुर में एक, सिंभावली शराब फैक्टरी में एक, दादरी में एक, रजनी विहार में एक, दिनेश नगर पिलखुवा में एक, किशनगंज में एक, डूहरी में एक, रेलवे क्वार्टर पिलखुवा में एक, कोविंच सेंटर निजामपुर में छह, ज्योतिनगर में एक, मोतीगंज में एक, मदरसा मोहल्ला गढ़ में एक, मीरा रेती गढ़ में एक, करीमपुर में दो, नई शिवपुरी में दो, श्रीनगर में दो, राजेंद्र नगर में दो, शिवपुरी में चार, मोहम्मदपुर में एक, पटेलनगर में एक, लज्जापुरी में चार, हर्ष विहार में एक, डबरिया में एक, अयोध्यापुरी में एक, माधवपुर में एक, इंद्रलोक कॉलोनी में एक, अमीपुर नंगोला में एक, सर्वोदय कॉलोनी में एक, सरावा में एक, माता मोहल्ला में एक, गांधी विहार में एक, सोमई में एक, नगर पालिका हापुड़ में एक, देवलोक में एक, आवास विकास हापुड़ में एक, किशनपुर में एक, पीरनगर में एक, खुड़लिया में एक, बक्सर सिंभावली में दो, पीएचसी सिंभावली में दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
पांच मरीज हुए स्वस्थ, 19 पहुंची संख्या
जिले में कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में से पांच मरीज मंगलवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
पुलिस लाइन समेत सरकारी कार्यालयों में घुसा कोरोना
तीसरी लहर की अभी शुरूआत है और कोरोना पुलिस लाइन से लेकर सरकारी कार्यालयों तक पैर पसार चुका है। कृषि, एचपीडीए, बिजली, स्वास्थ्य विभाग के दर्जनों अधिकारी, कर्मचारी पॉजिटिव हैं, साथ ही पुलिस लाइन में भी आधा दर्जन से अधिक जवान संक्रमित हो चुके हैं।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच 847010
कुल मरीज 12555
स्वस्थ मरीज 12116
एक्टिव मरीज 223
कुल मौत 216
कोट
भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जितनी हो सके सावधानी बरतें, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। टीकाकरण अवश्य कराएं। - डा.ॅ प्रवीण शर्मा, डिप्टी सीएमओ