{"_id":"61db24ef653a7b142e760eb9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2324703108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ : 18 बूथों पर आज से 41997 लोगों को लगेगा बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ : 18 बूथों पर आज से 41997 लोगों को लगेगा बूस्टर डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ : 18 बूथों पर आज से 41997 लोगों को लगेगा बूस्टर डोज
हापुड़। जिले के 18 बूथों पर सोमवार से हेल्थलाइन, फ्रंटलाइन, सहरुग्णता से ग्रसित 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को (प्रिकॉशन डोज) बूस्टर डोज दिया जाएगा। 41997 लोगों को चिह्नित किया गया है। निर्वाचन ड्यूटी देने वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए 50 हजार डोज मिल गए हैं। 18 साल से ऊपर वाले और किशोरों का टीकाकरण पहले की तरह ही जारी रहेगा।
कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर सरकार ने पूर्व में टीकाकरण करा चुके लोगों को बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। जिले में सोमवार से आठवां चरण शुरू कर दिया जाएगा। चिकित्सक के मुताबिक, सहरुग्णता से ग्रसित बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज देने का निर्णय लिया गया है। लेकिन इस वर्ग में आने वाले लोग पहले चिकित्सक से परामर्श लें, इसके बाद ही टीकाकरण कराने पहुंचे। उन्हें केंद्र पर प्रमाण दिखाने की जरूरत नहीं है, लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर परामर्श लेना जरूरी भी है।
दूसरी डोज के 9 माह या 39 सप्ताह बाद ही मिलेगा बूस्टर डोज
कोविन पोर्टल पर पंजीकृत लोगों को ही बूस्टर डोज दिया जाएगा। दूसरा डोज लिए अगर 9 महीने या 39 सप्ताह हो गए हैं, तभी यह डोज ली जा सकेगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान इसकी जांच कर ली जाएगी।
विज्ञापन
निर्वाचन ड्यूटी में लगे लोग भी ले सकेंगे लाभ
जिन लोगों की ड्यूटी निर्वाचन में लगी है, उन्हें बूस्टर डोज दी जाएगी। हालांकि उनके लिए भी दूसरी डोज के बाद 9 महीने की समय की बाध्यता रहेगी।
दिखाना होगा विभागीय रोजगार प्रमाणपत्र
60 साल से कम उम्र के फ्रंट या हेल्थलाइन वर्कर्स को यदि बूस्टर डोज लेना है तो उन्हें विभागीय रोजगार प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके आधार पर ही बूस्टर डोज दिया जाएगा।
बूस्टर डोज वालों की संख्या
हेल्थ केयर वर्कर्स--8108
फ्रंटलाइन वर्कर्स---5922
60 साल से ऊपर के सहरुग्णता वाले बुजुर्ग--27967
इन केंद्रों पर लगवा सकेंगे टीका
गढ़ रोड सीएचसी, धौलाना सीएचसी, गढ़ सीएचसी, सिंभावली सीएचसी, पिलखुवा सीएचसी, जिला अस्पताल, कोठीगेट पीपीसी समेत 18 बूथों पर इस आयु वर्ग वाले लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
1400 किशोरों ने लगवाया टीका
रविवार को जिलेभर में लगे बूथों पर 1400 किशोरों ने टीकाकरण कराया। साथ ही 18 साल से ऊपर के 3562 लोगों ने टीकाकरण कराया।
महामारी से बचाव के लिए लें तीसरा डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि शासन ने तीसरे डोज को प्रिकॉशन डोज का नाम दिया है, इस चरण में आने वाले लोग यह डोज अवश्य लें, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।