Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Robust security and facilities for devotees at the urban fair

Hapur News: शहरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा पुख्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Robust security and facilities for devotees at the urban fair
ब्रजघाट में बनाया गया अस्थायी खोया-पाया शिविर, मौजूद कर्मी। संवाद
ब्रजघाट। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गंगानगरी में शहरी मेले का आयोजन किया जा रहा है। पालिका-प्रशासन और पुलिस महकमा श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले इस मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पालिका उप कार्यालय के पास अस्थायी अस्पताल, खोया-पाया शिविर और रैन बसेरे बनाए गए हैं। तटों और बाजारों में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए नाविक-गोताखोर तैनात किए गए हैं। पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ जैसे शहरों से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आगमन के लिए हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया है। भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। ब्रजघाट से आगे जाने वाले हलके वाहनों के लिए भी आज से यह व्यवस्था लागू है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि ब्रजघाट के बाजारों, गंगा तट और हाईवे पर पुलिस बल तैनात है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed