फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिना मास्क घर से निकले तो कटेगा चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिना मास्क घर से निकले तो कटेगा चालान
विज्ञापन

हापुड़। ओमिक्रॉन का फैलाव रोकने के लिए प्रदेश स्तर से जारी गाइड लाइन के बाद जिला प्रशासन ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं। अब बिना मास्क घर से निकले तो चालान कटेगा। सार्वजनिक स्थानों, मॉल और अन्य दुकानों पर कोविड के सभी नियमों के पालन के लिए निर्देशित किया गया है। नियमों का पालन कराने के लिए अब सख्ती बरती जाएगी। नए साल के जश्न और दूसरे कार्यक्रमों पर भी पुलिस का पहरा होगा, नियमों के अनुसार ही इनका पालन कराया जाएगा।
जारी आदेशों में जिला प्रशासन की ओर से सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा है कि नाइट कर्फ्यू का पालन सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सड़कों पर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में न होने पाए। सड़कों पर बिना मास्क पहनकर निकलने वालों के चालान काटे जाएंगे। बाजारों में दुकानदार उन ग्राहकों को सामान न दें, जिन्होंने मास्क न लगाया हो। यह नियम सभी शॉपिंग मॉल, सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट, दुकानों आदि पर लागू होंगे। शॉपिंग मॉल, सुपर मार्केट में कोविड हेल्प डेस्क का होना भी जरूरी होगा। दो गज की दूसरी के साथ ही लोगों को अंदर आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
नए साल के जश्न को लेकर आदेश स्पष्ट नहीं
अधिकारियों की माने तो नए साल के जश्न को लेकर अभी शासन से नियम स्पष्ट नहीं है। हालांकि नाइट कर्फ्यू लागू होने के कारण नियमों का पालन कराया जाएगा और नए साल के जश्न और अन्य आयोजनों पर पुलिस का पहरा रहेगा। कोविड के नियमों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाजारों पर बेपरवाह भीड़ से प्रशासन चिंतित
कोविड के आसपास के जिलों में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी चिंतित हैं। सबसे बड़ी चिंता का विषय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा नियमों का पालन न करना है।

एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन का कहना है कि लोगों को अब अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। ओमिक्रॉन का प्रचार बहुत तेजी से होता है, ऐेसे में लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिलेगा। इसके लिए जरूरी है कि अभी से एहतियात बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed