{"_id":"61bb8819f5477e26a35e6fad","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231167035","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग को दस साल के बाद मिले विशेषज्ञ चिकित्सक,नहीं चलेगा रेफर का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग को दस साल के बाद मिले विशेषज्ञ चिकित्सक,नहीं चलेगा रेफर का खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग को 10 साल बाद मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
हापुड़। जिला बनने के बाद हापुड़ में चले आ रहे चिकित्सकों का संकट अब दूर होने लगा है। जिला अस्पताल में दस विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती शासन स्तर से कर दी गई है। अब मरीजों को गंभीर बीमारियों समेत चर्म, हड्डी, ईएनटी, सर्जरी आदि के लिए रेफर नहीं होना पड़ेगा, बल्कि एक ही छत के नीचे बेहतर उपचार लिया जा सकेगा।
सपा सरकार में दस्तोई रोड पर वर्ष 2015 में करीब 35 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल का निर्माण शुरू कराया गया था। इसे करीब आठ माह पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने टेकओवर किया। लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों को उपचार की खास सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं थीं। अब से पहले इस अस्पताल में केवल नेत्र रोग, बाल रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावा एक रेडियोलॉजिस्ट की ही तैनाती थी। इसके अलावा जिले के एक मात्र सर्जन का भी करीब छह माह पहले स्थानांतरण हो गया था। गंभीर रोगियों को भी यहां प्राथमिक उपचार ही मिल पाता था।
अभी भी 15 चिकित्सकों की है कमी
जिला अस्पताल में 25 पद रिक्त, जिनमें से दस चिकित्सकों की ही तैनाती हो सकी है। ऐसे में अभी भी जिला अस्पताल में 15 पद रिक्त रह गए हैं। चेस्ट फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, ईएमओ, चिकित्सा अधीक्षिका, महिला निष्चेतक, महिला पैथोलॉजिस्ट, महिला रेडियोलॉजिस्ट और महिला ईएमओ की तैनाती होनी बाकी है। अधिकारियों के अनुसार इन चिकित्सकों की भी जल्द तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
-----
इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद पर हुई है तैनाती
विशेषज्ञ चिकित्सक का पद चिकित्सक का नाम
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी सिंह
सर्जन डॉ. राज कुमार
आंख, नाक, कान रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिनी सिंह
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रविंद वर्मा
फिजिशियन डॉ. सुनील कौशिक
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन हरित
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र वर्मा
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू गुप्ता
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना सिंह
-----
-सर्जन न होने से हो रही थी अधिक दिक्कत
जिले के एक मात्र सर्जन के छह माह पहले मुरादाबाद स्थानांतरण होने के बाद मरीजों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रसूता महिलाओं के ऑपरेशन से प्रसव तक नहीं हो पा रहे थे। उन्हें भी मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया जाता था। अब महिलाओं का प्रसव जिला अस्पताल में ही हो सकेगा।
पिछले कई सालों से की जा रही थी मांग
जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिछले करीब पांच वर्षों से शासन से पत्राचार कर रहे थे। सबसे अधिक मांग चर्म रोग विशेषज्ञ के लिए की जा रही थी। पांच वर्षों का इंतजार कराने के बाद जिला अस्पताल में शासन से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।