{"_id":"61ba26cf099a984a2d733e3d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231107391","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: नौचंदी एक्सप्रेस में यात्रियों को आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: नौचंदी एक्सप्रेस में यात्रियों को आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत: नौचंदी एक्सप्रेस में यात्रियों को आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट
हापुड़। जिले से प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नौचंदी एक्सप्रेस में यात्रियों को अब कंफर्म टिकट मिल सकेगा। इस ट्रेन में अब चार अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। यह कोच ट्रेन में 21 दिसंबर को लग जाएंगे। इससे यात्रियों को बेहद लाभ मिल सकेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ के लिए जिले से प्रतिदिन काफी संख्या में लोग सफर करते हैं। हापुड़ से प्रयागराज और लखनऊ तक जाने के लिए केवल नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का ही सहारा है। राज्यरानी एक्सप्रेस को कोहरे के नाम पर 29 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। एक ही ट्रेन होने के चलते नौचंदी एक्सप्रेस में काफी भीड़ रहती है। जिसके कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए इस ट्रेन में कोच को बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन 21 दिसंबर को तीन आरक्षित और एक अनारक्षित कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके बाद ट्रेन में सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में यात्रियों के टिकट कंफर्म हो सकेंगे। इसके अलावा लोग इस ट्रेन में अब अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे। अभी तक इस ट्रेन के जनरल कोच में भी आरक्षित टिकट बुक कराकर यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 21 दिसंबर को ट्रेन में कोच जोड़ दिए जाएंगे। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका रेलवे प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है।