फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गाजीपुर बॉर्डर से लौट रहे किसानों पर हुई पुष्पवर्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ से गुजरते गाजीपुर से आये भाकियू कार्यकर्ता का जत्था संवाद - फोटो : HAPUR
गाजीपुर बॉर्डर से लौट रहे किसानों पर हुई पुष्पवर्षा
विज्ञापन

हापुड़। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर से जनपद के किसान वापस घर लौटे। इस दौरान किसानों ने शहर में जुलूस निकाला। फूलमाला पहना और पुष्पवर्षा कर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। किसानों ने राष्ट्रीय स्तर की लड़ाई जीतने के बाद अब जिला स्तरीय मुद्दों को उठाने की हुंकार भरी है।
गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में हापुड़ के किसानों को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी, क्योंकि यहां से धरना स्थल करीब है। कानूनों के विरोध में हापुड़ के किसानों ने ही सबसे पहले गाजीपुर बॉर्डर पर अपना कैंप लगाया था। बीते पांच दिन से किसान बॉर्डर से वापसी कर रहे हैं। बुधवार को भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, मंडल महासचिव ज्ञानेश्वर त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की वापसी हुई। जिला कार्यालय पर किसानों ने खुशी मनाई गई। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर किसान लड़ाई जीत गए हैं, अब जिला स्तर पर कई मुद्दे किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसमें गन्ना भुगतान सबसे प्रमुख मुद्दा है। गढ़ में महापंचायत होगी, जिसमें मिलों के घेराव का एलान किया जाएगा। इसके अलावा बिजली बिल, खाद किल्लत समेत अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

हापुड़ शहर से निकलकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अपने-अपने घरों को लौट गए। वहीं, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जुलूस में दिनेश त्यागी, बबली सिंह, नीलम त्यागी, ज्योति शर्मा, जीते चौहान, सब्बू चौधरी, परवेज, आरिफ, भगतराम सिंह, रामपाल सिंह, कुशलपाल आर्य, अमरेंद्र सिद्धू, नितिन बाना, धनवीर शास्त्री, जतिन चौधरी, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के कारण सड़कों पर लगा जाम
किसानों की वापसी के दौरान जगह-जगह हुए स्वागत के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति रही। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जल्दी ही जाम पर काबू पा लिया गया।

भाकियू कार्यालय पर बाबा टिकैत की तस्वीर पर माला चढ़ाते गाजीपुर से आये भाकियू कार्यकर्ता संवाद

भाकियू कार्यालय पर बाबा टिकैत की तस्वीर पर माला चढ़ाते गाजीपुर से आये भाकियू कार्यकर्ता संवाद- फोटो : HAPUR

गाजीपुर से हापुड़ के लिये निकलते भाकियू कार्यकर्ता का जत्था  संवाद

गाजीपुर से हापुड़ के लिये निकलते भाकियू कार्यकर्ता का जत्था संवाद- फोटो : HAPUR

हापुड़ से गुजरते गाजीपुर से आये भाकियू कार्यकर्ता का जत्था  संवाद

हापुड़ से गुजरते गाजीपुर से आये भाकियू कार्यकर्ता का जत्था संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed