{"_id":"61b78273553c73283d39a6d6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2309867105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट मांग पर अड़े, दो घंटे नहीं मिली मरीजों को दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट मांग पर अड़े, दो घंटे नहीं मिली मरीजों को दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्ट मांगों पर अड़े, दो घंटे नहीं मिली मरीजों को दवा
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सोमवार को भी मांगों का निस्तारण नहीं होने के विरोध में दो घंटे तक हड़ताल रखी। इस दौरान मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकी। व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई, घंटों तक मरीज इधर उधर भटकते रहे। इसके बाद भी प्रशिक्षकों से ही दवा वितरण का कार्य कराया गया।
अस्पतालों में इन दिनों खूब भीड़ उमड़ रही है, फार्मासिस्टों की कमी है। ऐसे में प्रभार भत्ता, पदनाम परिवर्तन समेत अनेक मांगों को लेकर डिस्ट्रिक्ट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर फार्मासिस्ट बीते कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। सोमवार सुबह फिर से फार्मासिस्टों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया।
अस्पतालों में दो घंटे तक हड़ताल रही। ऐसे में गढ़ रोड स्थित सीएचसी की ओपीडी में उपचार को पहुंचे सैकड़ों मरीज दवा के लिए परेशान हो गए। दवा काउंटर के बाहर लंबी लाइन लग गई। हंगामा जैसा माहौल बना तो अस्पताल प्रबंधन ने प्रशिक्षकों को ही दवा वितरण पर लगा दिया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी गौतम ने बताया कि 16 दिसंबर तक रोजाना दो घंटे तक हड़ताल रहेगी। यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो 20 दिसंबर को संपूर्ण हड़ताल कर दी जाएगी। ऐसे में सरकारी अस्पताल में उपचार पाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
समय पर बंटवाई दवाएं
अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दवाओं का वितरण भी लगातार हो रहा है। मरीज अस्पतालों में बेहतर उपचार पा सकते हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।