फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला के साथ दुष्कर्म कर, बनाई वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाई वीडियो
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर आरोपी ने वीडियो बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। इससे आहत पीड़िता ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। सीओ सिटी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव असौड़ा निवासी फरमान का उसके घर काफी आना-जाना था। 26 अक्तूबर की रात आरोपी आलू के कट्टे उठवाने का झांसा देकर पीड़िता को किठोर मार्ग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व हत्या की धमकी दी। भयभीत होकर पीड़िता ने इस संबंध में किसी से भी शिकायत नहीं की। लेकिन इसके बाद भी आरोपी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। चार नवंबर को फिर से पीड़िता से दुष्कर्म किया। आठ नवंबर को उसके घर आकर पीड़िता पर आत्महत्या करने का दबाव बनाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अस्पताल में किसी तरह उसकी जान बची। न्याय की गुहार लगाने पीड़िता थाने पहुंची। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। बाद में सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद आरोपी फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed