फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बर्तन व्यापारी से माल खरीदकर 22 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बर्तन व्यापारी से माल खरीदकर 22 लाख हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक बर्तन व्यापारी से 22 लाख के बर्तनों का माल खरीदकर रुपये हड़पने व व्यापारी की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में एसपी के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पति बर्तनों का व्यापार करते हैं। कुछ दिन पहले पीड़िता के पति ने कसेरठ बाजार निवासी गोपाल वर्मा को 22 लाख रुपये के बर्तन बेचे थे। लेकिन माल लेने के बाद आरोपी ने रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को पीड़िता अपनी दुकान पर मौजूद थी। इस दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ उसकी दुकान पर पहुंच गया और अश्लील हरकतें की। पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंसाफ के लिए पीड़िता ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed