{"_id":"61a70d50ae21ba230f6a9e4f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2302459151","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 3.23 लाख पहले टीके से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 3.23 लाख पहले टीके से वंचित
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाते युवक संवाद
- फोटो : HAPUR
टीकाकरण का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 3.23 लाख पहले टीके से वंचित
हापुड़। लक्ष्य पूरा करने के अंतिम दिन भी केवल 9824 लोग ही टीका लगवा सके। स्वास्थ्य विभाग शासन द्वारा दिए लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका। जनपद में अभी भी पहला टीका लगवाने से 3,23,230 लोग वंचित रह गए हैं। ऐसे में अभी सभी लोगों को टीका लगाने में काफी समय लग सकता है।
शासन ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के 10,98,163 लोगों को पहला टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पिछले करीब एक माह से जुटे हुए थे।
लेकिन, विभिन्न प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका है। सिंभावली के अभी तक कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां पर टीकाकरण 50 प्रतिशत भी नहीं हो सका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
अब तक 11,51,519 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में अब तक 11,51,519 लोगों ने टीका लगवाया है। इनमें से 7,74,933 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि, 3,76,586 लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
कोरोना जांच बढ़ाने के दिए निर्देश
जिले में फिर से कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने कोविड जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 800 से 1000 लोगों की कोविड जांच की जा रही हैं। उन्होंने अब 1500 से 2000 लोगों की प्रतिदिन जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
सभी लोगों को टीकाकरण जल्द से जल्द लगाया जा सके इसके लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों के घरों में जाकर टीका लगवाने के लिए अपील की जा रही है। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी