{"_id":"619538a390a3b62980190623","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2295299180","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में हर वर्ग समृद्ध: राधा मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में हर वर्ग समृद्ध: राधा मोहन
विज्ञापन
गढ़ रोड पर आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन में संबोधित करते प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार में हर वर्ग समृद्ध: राधा मोहन
हापुड़। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि व्यापारियों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा भाजपा ही करती आई है और आगे भी भाजपा ही करेगी। पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। योगी सरकार में प्रदेश का हर वर्ग समृद्ध है।
बुधवार को गढ़ रोड स्थित दयाल रिजेंसी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन हुआ।
मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह ने कहा कि कुछ दलों ने देश पर दशकों तक शासन किया। वह गांव, प्रदेश और देश को सुरक्षित रखने का दावा करते थे, लेकिन असल में वह अपने वंश को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत लगाते थे। भू-माफियाओं को संरक्षण प्रदान करते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश की समस्याओं को जड़ से खत्म कर दिया।
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि व्यापारियों के हित में भाजपा ने हमेशा काम किया है। प्रदेश की योगी सरकार व्यापारियों के सम्मान के साथ खड़ी है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने व्यापारियों को तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन योजना दी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देश के 18 करोड़ युवाओं को 50 हजार से लेकर 10 लाख तक का लोन बिना गांरटी के मुहैया कराया।
विज्ञापन
इससे पहले मेरठ मंडल के व्यापारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल का 51 किलो की फूलमाला व हनुमान जी की गदा देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, कविता माधरे, मनोज तोमर, अमित शर्मा, अशोक बबली, पवन गर्ग आदि शामिल रहे।