फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चार महीने पिछड़ा एनएच 09 का चौड़ीकरण कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
चार महीने पिछड़ा एनएच 09 का चौड़ीकरण कार्य
विज्ञापन

हापुड़। लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा के लिए अभी चार माह का और इंतजार करना पड़ेगा। पहले कोरोना काल और अब बरसात के कारण कार्य काफी प्रभावित हुआ है। ऐसे में एनएच 09 के चौड़ीकरण का कार्य चार माह पिछड़ गया है। इसे नवंबर 2021 में पूरा होना था, जो अब मार्च 2022 तक पूरा होगा।
एनएच 09 तक हापुड़ किमी 50 से मुरादाबाद 149.867 किमी तक हाईवे को सिक्स लेन (60 मीटर चौड़ा) किया जा रहा है। इस कार्य के लिए कुल 3345 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हापुड़ जिले में बक्सर तक कार्य हो रहा है। यहां इसकी लंबाई 21 किमी है। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले 12 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाए जा रहे हैं। हापुड़ के बाद अमरोहा के रजबपुर में भी दो किमी दूरी वाले बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इस हाईवे के सिक्स लेन होने के बाद मुरादाबाद से हापुड़ तक की दूरी तय करने में मात्र 45 मिनट लगेंगे। ब्रजघाट के पुलों को ठीक करने के बाद जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष कोरोना काल के दौरान दो माह तक कार्य बंद रहा था। इसके बाद पिछले माह अच्छी बरसात हुई थी। ऐसे में पूरा माह बरसात में निकल गया। जिसके कारण इस माह भी लगभग कार्य बंद रहा। ऐसे में नवंबर में पूरा होने वाला कार्य करीब चार माह और पिछड़ गया है। अब यह कार्य मार्च 2022 में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को सुविधा देने के लिए एनएचएआई द्वारा हाईवे किनारे दो रेस्ट एरिया बनाए जाएंगे। रेस्ट एरिया में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ वहां महिला व पुरुषों के लिए शौचालय भी बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा इस पर फूड कार्नर भी बनाया जाएगा। इससे यहां रुकने वाले राहगीरों को चाय-नाश्ता करने में आसानी होगी। कुल मिलाकर इस हाईवे पर यात्रियों की सुविधा कर प्रत्येक ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन इन सुविधाओं के लिए अभी यात्रियों को इंतजार करना होगा।

एनएचएआई पीडी = हाईवे के चौड़ीकरण में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। यात्रियों की अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। अब निर्धारित समय से इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed