{"_id":"61916259eb0035345f30b7a6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229361789","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 550 शादियां, छह घंटे जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 550 शादियां, छह घंटे जाम से जूझा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 550 शादियां, छह घंटे जाम से जूझा शहर
हापुड़। देवोत्थान एकादशी पर जिले भर में करीब 550 शादियां र्हुइं। सभी मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल बुक रहे। वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने में ट्रैफिक कर्मियों का पसीना छूट गया।
दूर दराज से आए बराती सुबह जब हापुड़ से होकर गुजरे तो शहर के मुख्य तिराहे, चौराहे समेत मेरठ रोड, दिल्ली रोड, गढ़ और बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। पीछे रहे बराती अपनी परिचितों से शहर में जाम की स्थिति का जायजा लेते रहे, जाम से बचने के लिए वाहन चालक हाईवे से होकर निकले। वाहनों की लंबी कतारों को देखकर पुलिस कर्मियों की भी सांस फूल गई। जाम खुलवाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात निरीक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि शादियों के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा।