फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा किनारे बिखरी मेले की रौनक, आबाद होने लगी तंबुओं की नगरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर मेले में पुलिस तैयार हुई। - फोटो : GARH
गंगा किनारे बिखरी मेले की रौनक, आबाद होने लगी तंबुओं की नगरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। उत्तर भारत में मिनी कुंभ कहलाए जाने वाला गढ़ खादर का पौराणिक मेला अधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। पौराणिक गढ़ गंगा मेले की रौनक दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। गंगा किनारे घाटों पर जहां रौनक बिखरनी शुरू हो गई है, वहीं तंबुओं की नगरी आबाद होने से दूर-दूर तक फैले रेतीले मैदानों की छटा देखते ही बनती है। कुंभ की तर्ज पर की जा रहीं व्यवस्थाओं के बीच पौराणिक मिनी कुंभ खादर मेले में श्रद्धालुओं समेत व्यापारियों के पड़ाव डालने का सिलसिला तेज हो है।
मेले में व्यापारियों के साथ ही दूरदराज से आ रहे श्रद्धालुओं द्वारा तंबू गाड़कर पड़ाव डालने का सिलसिला भी तेज हो गया है। जेनरेटर के माध्यम से मेले में बिजली आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। बिजली सुचारु होने से रात में भी गंगा के घाट का दृश्य मनोरम होता है। घाटों के किनारों पर रौनक बढ़ गई है, दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं और एक दो दिन में दूर दराज से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- पशु मेले में भी व्यापारी पहुंचे
कार्तिक पूर्णिमा मेले के एक छोर पर पशु मेला आयोजित होता है। इसमें देश भर से पशु व्यापारी पहुंचते हैं। मंगलवार को पशु व्यापारी समेत अन्य दुकानदारों ने पहुंचकर पशु मेले में डेरे जमाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर का कहना है कि व्यापारियों समेत श्रद्धालुओं का आगमन चालू होने के मद्देनजर मेले से जुड़ीं सभी तैयारियों को पहली प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है।
मेले में फैलने लगा सड़कों जाल
मेला स्थल पर एक से दूसरे सेक्टर को जोड़ने वालीं कच्ची सड़कों के निर्माण में भी तेजी आ गई है, जिनमें झाऊ और फूंस इस्टीमेट के अनुसार डलवाने को जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। ताकि आने वाले वाहन यहां रेत में न फंसे। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
स्थान घेरने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
मेले में दुकानदारों के अलावा धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के बड़ी संख्या में पंडाल होते हैं। ऐसे में साधू संत, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठन अपने कैंप कार्यालयों के लिए लंबी चौड़ी जगह घेरकर उसे टिन शेड से सुरक्षित करा रहे हैं, ताकि भीड़ बढ़ने पर उन्हें दिक्कत न हो।
-गंगा में डुबकी लगा रहे भक्त, कर रहे अनुष्ठान
मेले में पड़ाव डाल चुके व्यापारी अपनी दुकान सजाने में जुटे हुए हैं। वहीं मेले में पहुंच चुके श्रद्धालु अपना पड़ाव डालकर गंगा में डुबकी लगाकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। हर गंगा मैया के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।
-सांस्कृतिक कार्यक्रम और कृषि मेले का होगा आयोजन
मेलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेले में प्रशासनिक स्तर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं मां गंगा की भव्य आरती भी प्रतिदिन होगी, जिसे मेला क्षेत्र में टेलिकास्ट भी कराया जाएगा।

- मंडलायुक्त करेंगे मेले का उद्घाटन
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 12 नवंबर को (कल) मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ करेंगे। वहीं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed