{"_id":"61882c0fe7193959e70e900b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228978461","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मनाने गया स्टेनो का परिवार, घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मनाने गया स्टेनो का परिवार, घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली मनाने गया स्टेनो का परिवार, घर में चोरी
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी न्यायाधीश के स्टेनो सुनील कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। परिवार दीवाली का त्योहार मनाने के लिए परिजनों के पास गया था। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
वैशाली कॉलोनी निवासी सुनील कुमार जनपद की जिला एवं सत्र न्यायालय में तैनात एक न्यायाधीश के स्टेनो बाबू हैं। दीवाली का त्योहार मनाने के लिए वे मकान का ताला लगाकर कुछ दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ सोनभद्र गए थे। रविवार को वे वापस आए तो देखा कि मकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। चोरी की घटना का पता चलते ही आनन फानन में पुलिस और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित के अनुसार चोर मकान में रखे सोने के आभूषण, 5 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान ले गए। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।