{"_id":"618577b631ac6008741fb452","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228887260","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के पिता ने ली थी केशव की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के पिता ने ली थी केशव की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के पिता ने ली थी केशव की जान
धौलाना। तीन दिन पूर्व सपनावत निवासी केशव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटी सहित दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई थी।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर बासका में तीन नवंबर को एक युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त ग्राम सपनावत के केशव पुत्र सुधीर के रूप में हुई थी। वह दो अक्तूबर की रात से लापता था। मामले में मृतक के पिता सुरेंद्र राणा द्वारा अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में थाना हाफिजपुर के भटियाना गांव निवासी सुधीर कुमार, पत्नी रजनी तथा पुत्री अन्नू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं रजाई को बरामद किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मृतक केशव की रिश्तेदारी सपनावत में होने के कारण छात्रा के घर भी आना जाना था। इसी दौरान छात्रा के केशव से प्रेम संबंध हो गए और दोनों की चोरी छिपे मुलाकात होने लगी। मामले की जानकारी जब छात्रा के पिता को हुई तो वह उससे रंजिश रखने लगे। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुधीर ने बताया कि दो नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे उसकी अचानक आंख खुली तो देखा कि मकान की दीवार के सहारे केशव खड़ा हुआ था। जिसे देख उसे गुस्सा आ गया और वह केशव को पकड़कर कमरे में ले आया। शोर सुनकर आरोपी की पत्नी और बेटी भी आ गई। आरोपी ने केशव के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसका बेटी द्वारा विरोध किया गया। जिस पर आरोपी ने अपनी बेटी और पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया। केशव और आरोपी के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से केशव का गला रेत दिया। थोड़ी देर में ही केशव की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी और बेटी के साथ मिलकर लाश को एक रजाई में लपेटा और ट्रैक्टर ट्राली में लाश को रखकर ग्राम नारायणपुर बासका पहुंचे। जहां उन्होंने धान के खेत में शव को फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने में छात्रा और उसकी मां साथ रही थीं।