फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, किसानों ने तहसील रोड पर लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना में सड़क जाम करते किसान। संवाद - फोटो : HAPUR
बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, किसानों ने तहसील रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

धौलाना। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बुलाई बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने नाराज किसानों ने तहसील रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद ही लोग शांत हुए।
किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर किसान मजदूर संगठन के हंगामे के बाद तहसील प्रशासन ने किसानों के गन्ना भुगतान के लिए दिवाली के बाद 9 करोड़ और 31 दिसंबर तक बकाया 15 करोड़ का भुगतान कराने की घोषणा सहित सात अन्य मांगों का जल्द ही पूरा करने का दावा किया था। वहीं एसडीएम ने भी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। मंगलवार को किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक होनी थी। किसानों ने घंटों तहसील में अधिकारियों का इंतजार किया। अधिकारियों ने अपने दो प्रतिनिधि भेज दिए। जिससे किसान नाराज हो गए। किसानों ने धौलाना पिलखुवा मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया तो वहां नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रवीण कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के हस्तक्षेप के बाद गुस्साए किसान वार्ता के लिए राजी हुए। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि किसानों की मांगो को जल्द पूरा कराया जाएगा। इस आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता ब्रहम सिंह राणा, शिव कुमार सिंह, रोहित सिंह, रवि सिंह, रघुनाथ ,राहुल राणा, मनीष राणा, धर्म सिंह, मूल सिंह , मूलचंद सिंह, राजपाल सिंह, रंजीत सिंह, मौर्य कुमार, छुट्टन, खलील अहमद, शाह मोहम्मद ,कृष्णपाल तोमर, मुरलीधर, पूरन सिंह, मास्टर कुबेर सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह तोमर, पूर्व प्रधान अबरार अंसारी ,राजेश कुमार गुप्ता ,जाकिर अली, यामीन, विजय पाल सिंह, फारूक अली ,सुनील आडवाणी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed