{"_id":"61817ccdd01dfc35bf6d5f87","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228791293","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ बेटी ने डीआईजी पिता को किया सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ बेटी ने डीआईजी पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन
अपने पिता के साथ सीओ बेटी अपेक्षा। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ बेटी ने डीआईजी पिता को किया सैल्यूट
हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर की अपेक्षा निंबाडिया उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी बनी हैं। पासिंग आउट परेड में डिप्टी एसपी ने डीआईजी पिता एपीएस निंबाडिया को सैल्यूट किया। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजन ही नहीं ग्रामीण भी गर्व महसूस कर रहे हैं।
गांव उबारपुर निवासी आनंद पाल सिंह निंबाडिया आईटीबीपी में डीआईजी पद पर मध्य प्रदेश में तैनात हैं। उनकी बेटी अपेक्षा निंबाडिया ने पीपीएस परीक्षा पास की थी। अब पासिंग आउट परेड के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में डीप्टी एसपी बनकर जिले का मान बढ़ाया है।
पिता ने बताया कि अपेक्षा ने गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया हुआ है। वर्ष 2017 में उन्होंने डिप्टी एसपी पद के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उनका चयन इस पद पर हो गया। सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस एकेडमी मुुरादाबाद में ट्रेनिंग पूर्ण करके पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं। जहां डीआईजी पिता को डिप्टी एसपी बेटी ने सैल्यूट किया। अपेक्षा ने बताया कि वह अपने पद पर पूरी मेहनत के साथ अपराध को रोकने और लोगों को न्याय दिलाकर देश के लिए सेवा करेंगी।