{"_id":"61802f7ced93057be375f1ba","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22873849","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर हर पांच मिनट में बस सेवा देगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर हर पांच मिनट में बस सेवा देगा रोडवेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों पर हर पांच मिनट में मिलेगी रोडवेज बस
हापुड़। दिवाली, भाईदूज व छठ पूजा पर यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। सभी रूटों पर हर पांच मिनट में यात्रियों को बस मिलेगी। वहीं चालकों और परिचालकों को भी खास उपहार योजना चलाई है।
हापुड़ रोडवेज डिपो के एआरएम संदीप नायक ने बताया कि दिवाली पर लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। सभी रूटों पर बसों का संचालन होगा। इसके लिए अतिरिक्त बसें भी लगाई गई हैं। हापुड़ डिपो में धनतेरस से लेकर पांच दिन तक यह विशेष सुविधा रहेगी। जिसको लेकर सभी चालकों और परिचालकों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रोडवेज डिपो के पास 110 बसें हैं। जो सभी रूटों पर चल रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पांच बसें अतिरिक्ति लगाई गई हैं। एआरएम ने बताया कि परिचालकों और चालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। आदेश का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छोटे रूट पर बढ़ेंगे चक्कर
एआरएम ने बताया कि हापुड़ से मोदीनगर, किठौर, गढमुक्तेश्वर, गाजियाबाद के लिए जाने वाली बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। भाईदूज पर भी भारी भीड़ रहेगी। महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए ताकि यात्रियों को प्रत्येक 5 मिनट में बस मिल सके।
विज्ञापन
कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू
कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। जिसमें बस चालक और परिचालक को बोनस और मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को तौफा मानदेय में नौ पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की जाएगी।