फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रिटायर्ड एफसीआई कर्मी के घर बदमाशों ने बोला धावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घटना की जानकारी देती नीरु सिरोही - फोटो : HAPUR
रिटायर्ड एफसीआई कर्मी के घर बदमाशों ने बोला धावा
विज्ञापन

हापुड़। बाइक व कार से सवार होकर आए बदमाशों ने शुक्रवार सुबह मेरठ रोड स्थित आवास विकास मोहल्ले में धावा बोल दिया। घर के बाहर सफाई कर रही महिला को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घर में घुसने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आवास विकास निवासी कृष्णपाल सिरोही एफसीआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी नीरू सिरोही घर के बाहर साफ सफाई कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उनके सिर पर तमंचा सटा दिया। महिला को बंधक बनाकर बदमाश घर के अंदर ले जाने लगे। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के मकानों के लोग बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बदमाश पूरी योजना के साथ आए थे। बाइक सवारों के साथ कुछ बदमाश थोड़ी दूर आगे कार लेकर खड़े थे। लोग इकट्ठा हुए तो बाइक व कार सवार बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों के हुलिए आदि की जानकारी ली। आसपास के क्षेत्रों में बदमाशों को तलाश भी किया गया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सीओ वैभव पांडे ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed