{"_id":"617aeaebaa8bb6577d4ceabe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228510729","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट: मावे में मिला आलू, मिर्च में लाल र्इंट की मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट: मावे में मिला आलू, मिर्च में लाल र्इंट की मिलावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! मावे में आलू, मिर्च में पिसी लाल ईंट की मिलावट
हापुड़। यदि आप त्योहारों पर बिना जांचे परखे खाद पदार्थ ले रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं। मिलावटखोर
मावे में आलू, मिर्च में पिसी हुई लाल ईंट, सरसों के तेल में पाम आयल और घी में डालडा मिलाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। तीन महीन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिले कई दुकानों से 101 नमूने भरे थे, जिसमें से 46 फेल हो गए हैं।
अभिहीत अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन से ही दुकानदार खाद पदार्थों में मिलावट शुरू कर देते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सतर्क कर दिया गया है कि अब दीपावली पर ऐसा न हो इसलिए दुकानों पर जाकर सैंपल भरे। यदि नमूने फेल पाए जाते हैं दुकानदार से जुर्माना वसूलने के साथ उसे गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बताया कि तीन महीन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिले की कई दुकानों से 101 नमूने भरे थे, जिसमें से 46 फेल हो गए हैं। करीब 32 लाख का जुर्माना एडीएम कोर्ट के आदेश पर वसूला गया है।
ये नमूने हुए फेल
बाबूराम निवासी दस्तोई का गुलाब जामुन का नमूना फेल हुआ है। दुकानदार से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। गांव ढहाना निवासी ब्रजपाल के मावे में वनस्वती घी में मिलावट पाई गई। उससे दो लाख का जुर्माना वसूला गया है। ओम शिव भोले डेयरी अमरौहा के दूध का नमूना फेल हुआ, इस पर 1.60 लाख का जुर्माना लगाया गया। मुरादपुर गांव में चंद्रशेखर के नूडल्स का नमूना फेल हुआ, 50 हजार रुपये जुर्माना लगा। मोहल्ला चाह कमाल में संजय कृष्ण गोयल का नमक का नमूना फेल हुआ, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगा। ग्लेज इंडिया ट्रेडिंग का राइज ब्राइन आयल का नमूना फेल हुआ, ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बदनौली निवासी प्रवीण के सरसों के तेल का नमूना फेल हुआ, इस पर एक लाख का जुर्माना हुआ। अमित केशवनगर का दूध का नमूना फेल हुआ, डेढ़ लाख का जुर्माना लगा। बाबूगढ़ निवासी सलीम का देसी घी का नमूना फेल हुआ, इस पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना किया गया। घुंघराला निवासी रहीस का दूध का नमूना फेल हुआ, इस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
---
दोबारा नूमना फेल होने पर दोगुना जुर्माना
हापुड़ खाद्य सुरक्षा विभागीय अधिकारियों की मानें खाद्य नमूने के दोबारा फेल होने पर दोगुना जुर्माना वसूले जाने का प्रावधान है। हालांकि पिछले तीन वर्षों में नहीं आए हैं। जेल भेजे जाने की भी कार्रवाई नहीं हुई है।