फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आरोग्य मेले खाली पड़े रहे, निजी अस्पतालों में जगह नहीं बची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आरोग्य मेले खाली पड़े रहे, निजी अस्पतालों में जगह नहीं बची
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। लगातार चिकित्सकों के नहीं पहुंचने से आरोग्य मेले पर लोगों का भरोसा नहीं हो पा रहा है। रविवार को जिले में 25 जगहों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। अधिकांश केंद्र खाली ही दिखे। महज 1750 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। जबकि इस समय पूरा जिला बुखार से तप रह है। निजी चिकित्सकों से लेकर झोलाछापों तक के पास भीड़ लगी हुई है। निजी अस्पतालों में तो कहीं भी बेड खाली नहीं हैं।
शासन के निर्देश पर सभी प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से लोग इलाज कराने नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ जागरूकता का अभाव भी है। बहुत से ग्रामीणों को मेले के बारे में जानकारी ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मेले में इलाज कराने पहुंचे 1750 मरीजों में 250 बुखार के मरीज थे, 400 लोगों की आंखों में दिक्कत थी और 600 त्वचा रोग से संबंधित थे।
विज्ञापन

सादुल्लापुर में नहीं दिखे मरीज
सादुल्लापुर पीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी तो मौजूद थे, लेकिन मरीज नहीं थे। ग्रामीणों को मेले के बारे में जानकारी ही नहीं थी। इस गांव में बुखार के काफी मरीज हैं। रविवार होने के चलते ग्रामीणों ने सोचा कि अस्पताल में छुट्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजघाट में भी मरीजों की बाट जोहते रहे चिकित्सक
ब्रजघाट में भी चिकित्सक मरीजों की बाट जोहते रहे। बताया गया कि त्योहार के कारण मरीज कम पहुंच रहे हैं। लोगों ने बताया कि हर बार यही हाल रहता है।
गांव दौताई में रही मरीजों की भीड़
गढ़ के गांव दौताई में स्थित पीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले, यहां मरीजों की भीड़ भी थी। हालांकि लोगों को वे सुविधाएं नहीं मिल रही थीं, जिनकी अपेक्षा में वे आए थे।
ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
गांवों में जागरूकता के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाकर गांवों में भेजा जाएगा। मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा। -डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed