फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संपत्ति के लिए भाई ने ही की थी राहुल की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
राहुल भाटी का फाइल फोटो - फोटो : HAPUR
संपत्ति के लिए भाई ने ही की थी राहुल की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपला से रक्षा बंधन से लापता युवक की हत्या उसी के भाई ने बेरहमी से गला काटकर की थी। इसके बाद शव के टुकड़े टुकड़े कर शव को गंगा में बहा दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिस कमरे में भाई की हत्या की गई थी, फोरेंसिक टीम ने उससे साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी ने संपत्ति के लिए भाई की हत्या की थी।
मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के गांव चिठैड़ा निवासी राहुल भाटी अपने मामा के यहां गांव शकरपुर में रहता था। रक्षा बंधन पर अपने भाई रंजन के पास कुचेसर रोड चौपला पर आया था। तभी से वह लापता था, भाई ने ही उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले लापता युवक के मामा ने थाने पहुंचकर बड़े भाई पर ही राहुल की हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पंचायत में यह बात कुबूल की है। इसके बाद से आरोपी फरार था। तभी से बाबूगढ़ पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार को आरोपी रंजन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके बाद उसने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि रंजन पैतृक संपत्ति में बंटवारा नहीं चाहता था। उसके एक भाई की पहले ही दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि छोटा भाई राहुल उसका हिस्सेदार था। ऐसे में उसने उसे भी ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। रक्षा बंधन पर जब राहुल उसके घर आया तो उसने दूध में 10-12 नशे की गोलियां मिलाकर उसे पिला दीं। जब वह बेहोश हो गया तो दरिंदे भाई ने लोहे के पाइप से सिर में कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसका आरी से गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के टुकड़े कर गंगा में बहाया
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने आरी से उसके शव के कई टुकड़े किए और अपनी कार में टुकड़ों को डालकर ब्रजघाट ले गया। यहां उसने टुकड़ों को गंगा में बहा दिया और अगले दिन खुद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से खून के छींटों आदि के नमूने लेकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कुबूल किया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed