Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP Board: Exams to be held at 40 centers; students can submit objections until November 21

यूपी बोर्ड : 40 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 21 नवंबर तक दर्ज होगी छात्रों की आपत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Exams to be held at 40 centers; students can submit objections until November 21
हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 40 केंद्रों पर संपन्न होगी। केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। इन केंद्रों को लेकर छात्रों की आपत्तियां 21 नवंबर तक दर्ज करायी जाएंगी। केंद्रों में अब कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही तैयारियों को लेकर भी अधिकारी सजग हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ऐसे में हापुड़ में होने वाली परीक्षाओं को लेकर केंद्रों की सूची भी फाइनल हो गई है। इस सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। तहसील हापुड़ में 17, धौलाना तहसील क्षेत्र में 11 और गढ़ तहसील क्षेत्र में 12 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष की परीक्षा में दसवीं में 15155 और 12वीं में 11919 छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षाएं 21 दिन तक चलेंगी। केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा भी कर ली गई है। सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर कैमरों की निगरानी में बोर्ड की परीक्षा होगी। यदि किसी छात्र का केंद्र स्कूल से बहुत अधिक दूर पड़ा है, ऐसे छात्रों की आपत्तियां 21 नवंबर तक दर्ज की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

हापुड़ तहसील के एकेपी, सीटीसी, श्रीहरिहरनाथ, आरआर इंटर कॉलेज, एसएसके, एसएसवी, श्रीजैन कन्या पाठशाला, श्री जगपाल सिंह, टीएसएस, बिजेंद्र आदर्श, राजकीय कन्या नूरपुर, श्रीराधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, दीवान इंटर कॉलेज, श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज, श्री नेहरू भारती सदन, जनता इंटर कॉलेज, धौलाना के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, मारवाड़, राजपूताना रेजीमेंट, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्रीचंडी विद्यालय, उदय प्रताप, श्री पटेल, राजकीय इंटर कॉलेज शेखपुर, कुडिय़ामल शर्मा, ग्रेट मिशन एनआर, गढ़ तहसील के आदर्श कन्या, डॉ.राममनोहर, आरएसके, सर्वहितैषी, स्वतंत्र भारत, तालिम ओ तरक्की, बाबा रामदास, राजकीय इंटर कॉलेज, जनहित इंटर कॉलेज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज, लाला बाबू बैजल, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।






बोर्ड परीक्षा के लिए 40 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 21 नवंबर तक छात्रों का आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।-- डॉ. श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed