Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   JMS World School team won the cricket match by 49 runs.

Hapur News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल टीम ने 49 रन से जीता क्रिकेट मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
JMS World School team won the cricket match by 49 runs.
क्रिकेट मैच में विजेता जेएमएस अकादमी की टीम। स्रोत :अकादमी
हापुड़। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने ऋषभ एकेडमी टीम को 49 रन मात दी।
विज्ञापन

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। इसमें आयुष ने 77 रन, श्रेष्ठ ने 48 रन, सूर्यांश ने 58 रन और तल्हा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋषभ एकेडमी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिव, अहद और कुश ने दो-दो विकेट लिए। हिमांशु ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 216 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिजीत ने 77 रन, शिवम ने 40 रन, अहद ने 40 रन बनाए। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्रेष्ठ ने तीन विकेट, तल्हा ने तीन विकेट, वीर ने दो विकेट, हर्षित और आयुष ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आयुष को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed