फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अक्तूबर में अप्रैल जैसी गर्मी, 35 डिग्री पहुंचा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तेज धूप में बच्चे को कपड़े से ढककर ले जाती महिला। संवाद - फोटो : HAPUR
अक्तूबर में अप्रैल जैसी गर्मी, 35 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन

हापुड़। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के कारण अक्तूबर में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। पारा लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जबकि रात में ठंडक होने से तापमान गिर जाता है। जिसका असर अब सेहत पर भी पड़ रहा है।
इस बार सितंबर में भी जमकर बादल बरसे, ऐसा लगने लगा था कि इस बार सर्दियां जल्द आ जाएंगी। लेकिन अक्तूबर का करीब आधा महीना बीत गया है। दिन की गर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान कभी 36 तो कभी 35 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय मौसम साफ होने पर इतनी चटक धूप खिलती है कि बिना छाता या कपड़ा लिए निकलना दूभर हो जाता है। वहीं, शाम होते ही अचानक से तापमान तेजी से गिर जाता है, रात के समय यह 22 डिग्री सेल्सियस तक ही रह जाता है। यही कारण है कि इन दिनों वायरल, खांसी, बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार करने वाला है मौसम
दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री तक का अंतर आ रहा है, जो बीमारियों को न्यौता दे रहा है। इस मौसम में पूरी सावधानी बरतें। रात में खुले आसमान के नीचे न सोएं। पूरे कपड़े पहनकर रहें, संतुलित भोजन और पानी की कमी न होने दें। बुखार की सबसे पहले जांच कराएं, इसके बाद ही उपचार शुरू करें। खुद दवाएं अपने मर्जी से न लें, बल्कि चिकित्सक से पहले परामर्श अवश्य लें।- डॉ. गौरव मित्तल, फिजिशियन।

जिले में सात दिन के तापमान की स्थिति
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम
11 अक्तूबर 35 डिग्री 22 डिग्री
10 अक्तूबर 34 डिग्री 25 डिग्री
09 अक्तूबर 34 डिग्री 25 डिग्री
08 अक्तूबर 33 डिग्री 25 डिग्री
07 अक्तूबर 33 डिग्री 24 डिग्री
06 अक्तूबर 33 डिग्री 24 डिग्री
अगले सप्ताह बारिश के आसार
तापमान 35 से 36 डिग्री तक लगातार बना हुआ है। गर्मी भी अधिक है, अगले सप्ताह रविवार या सोमवार में बारिश हो सकती है।-डॉ हंसराज, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed