फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले के 45 आंगनबाड़ी केंद्र पर ताले, नहीं हो रही पढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव लुहारी में बदहाल पड़ा आंगनबाड़ी केंद्र। संवाद - फोटो : HAPUR
जिले के 45 आंगनबाड़ी केंद्र पर ताले, नहीं हो रही पढ़ाई
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना काल के समय से बंद हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। जिले में करीब 45 केंद्र ऐसे हैं जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त हैं और बच्चे भी नहीं जा रहे हैं। सप्ताह में दो दिन केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने की गाइड लाइन का भी पालन नहीं हो पा रहा है।
जिले में 887 आंगनबाड़ी केंद्रों में 12040 बच्चे पंजीकृत हैं। इन केंद्रों में 112 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। जिसके कारण कुछ केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। इसके साथ ही कुछ ऐसे हैं, जिनमें पंजीकृत बच्चों की संख्या काफी कम है और इनके बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन केंद्र के बच्चे इन स्कूलों में भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव रामपुर नियामतपुर में केंद्र बंद -
गढ़ के गांव रामपुर नियामतपुर में आंगनबाड़ी केंद्र महीनों से बंद पड़ा है। केंद्र खुलता है तो बच्चे नहीं आते। विभागों में सामंजस्य ही नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेहनत करती हैं, लेकिन उनकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा। - टीकम सिंह, प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के बैठने के लिए नहीं व्यवस्था
लुहारी गांव का आंगनबाड़ी केंद्र भी पिछले काफी समय से बदहाल है। यहां वैसे तो बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। जल्द केंद्र का दोबारा सही ढंग से निर्माण हो और नई नीति के साथ कार्य हो।-राजकुमार-प्रधान।

ऑन लाइन चल रही ट्रेनिंग
नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। बेहतर शिक्षा के लिए समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जो भवन जर्जर हो चुके हैं, उनके बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शिफ्ट कराया जा रहा है। कुल केंद्रों में 379 केंद्र विभागीय हैं, बीस का प्रस्ताव जा चुका है, जबकि चार का निर्माण चल रहा है।
- ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed