फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने गांव निवासी युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 16 सितंबर 2021 को वह परिचित महिला के साथ पटना रोड पर खड़ी थी। इस दौरान गांव निवासी एक युवक स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे के बल पर डरा धमकाकर एक खाली प्लाट में दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता ने शोर मचाया तो कुछ लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी ने भी अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और पीड़िता व उसके पति के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन थाना प्रभारी ने मनमाने ढंग से तहरीर लिखवाकर अपने ढंग से रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता ने एसपी से दूसरे थाने से मुकदमे की विवेचना कराने व सही धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed