{"_id":"6133b08e8ebc3e7a2404380d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2253209146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : एक पर्चा रद्द, मैदान में 35 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : एक पर्चा रद्द, मैदान में 35 प्रत्याशी
विज्ञापन
कचहरी में चुनाव प्रचार करते अधिवक्ता अजित सिंह चौधरी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार चुनाव : एक पर्चा रद्द, मैदान में 35 प्रत्याशी
हापुड़। शनिवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी राजकुमार शर्मा का पर्चा रद्द हुआ। अब चुनाव में विभिन्न पदों पर 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को दोनों खेमों की तरफ से प्रचार किया गया।
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को 20 पदों के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच में कनिष्ठ पद के प्रत्याशी का पर्चा रद्द हो गया। प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद शनिवार को गजेंद्र सिंह त्यागी व अजीत चौधरी खेमे ने प्रचार किया। उन्होंने चैंबरों पर जाकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया। अधिवक्ताओं को चुनाव प्रचार के पर्चे भी बांटे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं से आशीर्वाद भी लिया। सभी अधिवक्ताओं से वोट मांगे। पुराने मतभेदों को भुलाकर संपर्क किया। दोनों खेमे के प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने में पूरा दमखम लगा रहे है।
चुनाव अधिकारी चौधरी श्यामवीर सिंह ने बताया कि बार चुनाव में 20 पदों के सापेक्ष 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए थे, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच में एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ।