{"_id":"612536ab8ebc3e74e77fbf19","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2246687132","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा छूटते ही शहर में भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा छूटते ही शहर में भीषण जाम
विज्ञापन
पीईटी की परीक्षा छूटने के बाद तहसील चौराहे पर लगा लंबा जाम।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा छूटते ही शहर में भीषण जाम
हापुड़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दूर दराज के जिलों से शामिल होने आए अभ्यर्थियों की भीड़ से शहर में जाम लग गया। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई। लगभग आठ घंटे तक वाहन रेंगते रहे। दिन भग लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम छह बजे के बाद जाम से कुछ राहत मिली।
परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए थे। सुबह की पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। ऐसे में परीक्षा के छूटते ही अभ्यर्थियों के वाहन सड़कों पर आ गए। जिससे शहर में भीषण जाम लग गया। गढ़ रोड पर आर्य समाज मंदिर तक, मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर तक, दिल्ली रोड पर गाय वाला मंदिर और बुलंदशहर रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ऐसे में हापुड़ से होकर गुजरने के लिए वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। इसके बाद दोपहर की पाली का पेपर छूटते ही यही हाल हुआ। पुलिस कर्मियों को जाम से राहत दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
यहां लगा भीषण जाम
मेरठ रोड तिराहा पूरी तरह जाम रहा। जहां मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर तक, दिल्ली रोड पर एसएसवी कॉलेज, तहसील चौपला तथा गढ़ रोड पर आर्य समाज मंदिर और बुलंदशहर रोड पर मंशा देवी मंदिर से भी आगे तक जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिनभर खराब रखी हालत
शहर में जाम तो आए दिन की समस्या है। लेकिन मंगलवार को जाम ने हालत खराब कर दी। सुबह से शाम तक सड़कें वाहनों से भरी रहीं। - पुरुषोत्तम अग्रवाल।
जाम से निपटने के नहीं उपाय
शहर में जाम से निपटने के कोई उचित उपाय नहीं किए गए हैं। मंगलवार की स्थिति काफी बदतर रही, दिनभर जाम से लोग परेशान रहे। - पायल
शहर की जनता परेशान
हापुड़ शहर जाम की पहचान बना हुआ है। आज तक इससे निपटने का ठोस प्लान नहीं बना है। जिसके चलते काफी परेशानी होती है। - प्रदीप
दिनभर फूली रहीं सांसें
मंगलवार को दिनभर जाम से सांसें फूली रहीं। यह समस्या आए दिन की है, लेकिन इससे निपटने की कोई योजना नहीं बनाई जाती। - एमके दीक्षित
परीक्षा छूटने पर हुई दिक्कत
पीईटी की परीक्षा छूटने पर अचानक बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के वाहन सड़कों पर आ गए। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी। इससे राहत दिलाने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।--प्रवीण शर्मा, यातायात निरीक्षक।