फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Aravali House win in Kho-Kho

Hapur News: खो-खो में अरावली हाउस का दबदबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aravali House win in Kho-Kho
माउंट कोलंबस स्कूल में खो-खो की विजेता टीम। संवाद
सिंभावली। हिम्मतपुर रोड स्थित माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय इंटर-हाउस खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अरविंद चौधरी रहे। इस दौरान विजेता छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अरविंद चौधरी ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करते हैं। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण ईमानदारी और प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के साथ शिक्षा में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य उमंग यादव ने कहा कि बालिका वर्ग के फाइनल में अरावली हाउस ने विंध्याचल हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के फाइनल में भी अरावली हाउस ने नीलगिरी हाउस को मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अरावली हाउस प्रथम, नीलगिरी द्वितीय और शिवालिक हाउस तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अरावली प्रथम, विंध्याचल द्वितीय और नीलगिरी हाउस तृतीय रहा। इस मौके पर सचिन शर्मा, मैच रेफरी धर्मेंद्र यादव, आफताब खान, पुष्पा रावत, रेखा सिवान, जय राणा, अपूर्वा यादव, निशांत मावी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed