फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

व्यापारी के जान देने के मामले में चार पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
व्यापारी के जान देने के मामले में चार पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। प्लाईवुड व्यापारी राजीव कंसल द्वारा खुद को गोली मारकर जान देने के मामले में पुलिस ने शहर के चार व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि आरोपियों द्वारा दिए कर्ज का सख्ती से तगादा किया जा रहा था। जिसके तनाव में आकर ही व्यापारी ने जान दी है।
न्यू शिवपुरी निवासी व्यापारी राजीव कंसल ने सोमवार सुबह एलएन रोड स्थित अपने गोदाम पर खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। इस मामले में मृतक के पिता पूरन मल ने शहर के चार व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इन व्यापारियों द्वारा व्यापार के लिए राजीव को कर्ज दिया गया था। इसके बाद से व्यापारी पर सूद सहित कर्ज वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। राजीव लगातार कोरोना काल का हवाला देकर समय मांग रहे थे, लेकिन आरोपियों द्वारा सख्ती से तगादा किया जा रहा था। इसमें पिता की तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी योगेश दलाल, मनीष कंसल, हेमचंद सराफ और संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

---
सिर के आरपार हो गई गोली
उधर, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देशी पिस्टल से निकली गोली राजीव के सिर के आरपार हो गई। पुलिस ने पिस्टल को बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर व्यापारी ने पिस्टल कहां से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed