{"_id":"60e8952f8ebc3e0a217c2e06","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2219673127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रोड पर बनेगा एआरटीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रोड पर बनेगा एआरटीओ कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड पर बनेगा एआरटीओ कार्यालय
हापुड़। मेरठ रोड पर अस्थाई भवन में चल रहे उप संभागीय परिवहन कार्यालय का जल्द ही अपना स्थाई भवन होगा। इसके लिए मेरठ रोड पर जिला प्रशासन ने दो एकड़ सरकारी भूमि का चयन किया है। शुक्रवार को मेरठ से डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर व गाजियाबाद आरटीओ ने भूमि का निरीक्षण भी किया। भूमि उपयुक्त पाए जाने पर अधिकारियों ने जिलाधिकारी को इस भूमि को विभाग के नाम आवंटन करने के लिए पत्र लिखा है।
हापुड़ को जिला बने करीब दस साल हो चुके हैं। जिले के अधिकतर सरकारी कार्यालयों को अपने स्थाई भवन मिल चुके हैं, लेकिन कुछ विभाग अभी भी अस्थाई या किराये के भवनों में चल रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय भी मेरठ रोड स्थित एक निजी भवन में चल रहा है। स्थाई कार्यालय के लिए करीब दो एकड़ भूमि की तलाश की जा रही थी। पहले दो बार मोदी रोड और चितौली में जमीनों का चयन किया गया लेकिन अधिकारियों में सहमति नहीं बनी। जिसके बाद मेरठ रोड पर अस्थाई भवन के पास ही एक मंडप के पास दो एकड़ सरकारी भूमि का एसडीएम सत्यप्रकाश द्वारा निरीक्षण किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को मेरठ से पहुंचे डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजीव श्रीवास्तव, गाजियाबाद आरटीओ अरुण कुमार, एआरटीओ प्रशासन राजेश श्रीवास्तव ने भी इस भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने इस भूमि को पूरी तरह से उपयुक्त पाया है। जिसके बाद भूमि को विभाग के नाम आवंटित करने के लिए डीएम को भी पत्र लिखा है।
कई वर्षों से चल रही थी भूमि की तलाश
कार्यालय के लिए पिछले कई वर्षों से भूमि की तलाश चल रही है। मोदीनगर रोड पर गोयना के पास, बतिस्दा स्कूल के पास और इसके बाद चितौली में भी भूमि का चयन लगभग कर लिया गया था। इस भूमि पर कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव जाने के बाद पविहन विभाग मुख्यालय से बजट भी जारी कर दिया गया था। लेकिन जमीन पर विवाद होने के कारण बजट वापस चला गया।
विज्ञापन
डीएम को भेजा पत्र
मेरठ रोड पर कार्यालय के पास ही दो एकड़ भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। डीएम को आवंटन के लिए पत्र भी भेजा जा चुका है। विभाग को आवंटन होने के बाद बजट जारी करने के लिए परिवहन मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। - राजेश श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रशासन), हापुड़।