फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

राहत : जिले के 25 गांवों की 90 फीसदी आबादी को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
राहत : जिले के 25 गांवों की 90 फीसदी आबादी को लगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को गांवों में खूब सहयोग मिल रहा है। चार दिन के अप्रोच क्लस्टर अभियान के तहत 25 गांवों की 90 फीसदी आबादी को टीके लग चुके हैं। इन गांवों के करीब 30 हजार लोग टीकाकरण करा चुके हैं। जबकि 45 साल से ऊपर वाले अधिकांश लोग पहले ही टीका लगवा चुके हैं।
जिले में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए 5 जुलाई से क्लस्टर अभियान शुरू किया गया है। इसमें पहले क्लस्टर में 15 और दूसरे में 10 गांवों को शामिल किया गया था। वैक्सीन की सप्लाई कम मिलने के कारण एक क्लस्टर को दो दिन में पूरा किया जा रहा है। अभियान को चार दिन हो चुके हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो क्लस्टर में शामिल 25 गांवों के लोगों को टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन गांवों की 90 फीसदी आबादी को टीके लगाए जा चुके हैं। जबकि यहां 45 साल से अधिक उम्र वाले करीब 15 हजार लोगों को पहले ही टीका लग चुका है। क्लस्टर अभियान में 18 से 44 साल वाले युवा ही अधिक संख्या में टीका लगवाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन का नहीं मिल रहा पर्याप्त स्टॉक
वैक्सीन का स्टॉक अभी डिमांड के अनुरूप नहीं मिल रहा है। जिसके चलते एक क्लस्टर को दो दिनों में पूरा किया जा रहा है। हालांकि यहां से लगातार वैक्सीन की डिमांड भेजी जा रही है।
इन गांवों की 90 फीसदी आबादी को लगे हैं टीके
दो कलस्टर में शामिल गांव भमैडा, नूरपुर, लुखराड़ा, भड़ंगपुर, काकोड़ी, भिम्ब्यारी, दयानतपुर, गढ़ी, नली, मुदाफरा, बाडली, कोटा, अट्टा, उदयपुर, हाफिजपुर, रमपुरा, अल्लीपुर, रसूलपुर, बनखंडा, कुचेसर चौपला, शाहपुर जट्ट, गोहरा, औरंगाबाद में 90 फीसदी लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
जैदपुर और शेखपुर में नहीं दिखा उत्साह
गांव जैदपुर और शेखपुर के ग्रामीण टीकाकरण को लेकर खास उत्साह नहीं दिखा रहे। इन गांवों में 1600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसमें सिर्फ 362 लोगों ने ही टीका लगवाया है। अब स्वास्थ्य विभाग इन गांवों में जागरूकता अभियान चलाएगा।
गांव में लोग हो रहे जागरूक
जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार दिनों में 30 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है। इसमें गांवों में लोगों की सहभागिता अधिक है। शहरी क्षेत्र के बूथों पर 1500 से दो हजार लोगों का टीकाकरण ही रोजाना हो रहा है।
45 साल से ऊपर 80 फीसदी को लगा टीका
टीकाकरण अभियान में 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को काफी पहले शामिल किया गया था। जिसमें 80 फीसदी के करीब लोग टीके की पहली या दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
शाहपुर जट्ट में 2880 का टीकाकरण
शाहपुर जट्ट के ग्राम प्रधान मनोज ने बताया कि उनके गांव की 18 से ऊपर वाली आबादी 3200 है, जिसमें करीब 2880 ने टीका लगवा लिया है। उन्होंने टीम का पूरा सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रचुर मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करायी।
दवा कारोबारियों ने लगवायी वैक्सीन
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को दवा कारोबारियों ने अपने परिजनों व दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने सीएमओ का अभार प्रकट कर, इस कार्यक्रम को सराहा। इस मौके पर डॉ रमेश चंद, अमित बैसला, योगेश शर्मा, राकेश गुप्ता, ब्रजभूषण अग्रवाल, संजीव शर्मा, नितिन चुग, योगेश त्यागी का सहयोग रहा।

सभी को लगेगा टीका
25 गांवों में क्लस्टर अभियान का चरण पूरा हो गया है। इन गांवों की करीब 90 फीसदी आबादी को टीका लगा दिया गया है। टीके से वंचित लोग बूथ पर टीका लगवा सकते हैं। भविष्य में इन गांवों में एक बार फिर कैंप लगाया जा सकता है। - डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed