{"_id":"60e1ffbc8ebc3ecccd6883de","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd221666931","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से संविदाकर्मी की मौत
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में रविवार शाम ट्रांसफार्मर की लीड ठीक करते समय एक संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजलीघर के कर्मचारियों पर शटडाउन लेने के बावजूद जानबूझकर लाइन जोड़ने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। देर रात तक लोग थाने पर जमे रहे।
गांव मीरपुर भटियाना निवासी महेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई दुर्वेश (26) फगौता बिजली घर पर संविदाकर्मी लाइनमैन के रूप में तैनात था। रविवार शाम बिजलीघर से शटडाउन लेकर गांव मीरपुर भटियाना स्थित ट्रांसफार्मर की लीड ठीक करने गया था। लीड ठीक करने के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे लेकर नगर के गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।