{"_id":"60d620e18ebc3e348c5ea7ca","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22112423","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए स्वरूप को लेकर अलर्ट, दूसरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए स्वरूप को लेकर अलर्ट, दूसरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नए स्वरूप को लेकर अलर्ट, दूसरे
हापुड़। कई राज्यों में कोरोना के नए स्वरूप के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। दूसरे राज्यों से आने वालों की निगरानी के लिए शहर, गांवों में गठित कमेटियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। संदिग्ध मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।
कोरोना संक्रमण की दो लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जनपद में भी पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए तथा मौत भी हुई। अब तीसरी लहर की आशंका के चलते जिले में अलर्ट जारी हो गया है। देश के कई राज्यों जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में कोरोना के नए स्वरूप की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने गांव व शहरों में बनी निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। दूसरे राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी के आदेश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि बाहर से आने वाले परिजनों की सूचना विभाग को दें, ताकि उक्त व्यक्ति को निगरानी में रखा जा सके।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तैयारी
* दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की 14 दिन तक होगी निगरानी।
* रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर लगाएं जाएंगे जांच कैंप।
* जिले के संक्रमित मरीज में अलग लक्षण मिलने पर बाहर भेजे जाएंगे सैंपल।
* आशा, आंगनबाड़ी बाहर से आने वाले लोगों की देंगी सूचना।
निगरानी समितियों को किया सतर्क
बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए निगरानी समितियों को निर्देशित कर दिया गया है। दूसरे राज्यों से आने वाले किसी व्यक्ति में यदि लक्षण दिखे तो उसकी जानकारी अवश्य दी जाए। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।