{"_id":"60d620318ebc3e2d93144bc2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2211241100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों की गति 60 से तेज होते ही बजने लगेगी घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों की गति 60 से तेज होते ही बजने लगेगी घंटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों की गति 60 से तेज होते ही बजने लगेगी घंटी
हापुड़। रोडवेज की बसों को यदि तेज गति से दौड़ाया तो चालक/परिचालकों पर कार्रवाई होगी। डिपो की सभी बसों में जीपीएस लग गया है। अधिकारी कार्यालय में बैठकर प्रत्येक बस की लोकेशन व उसकी गति पर नजर रख सकेंगे।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से चालक/परिचालकों को शराब पीकर बस न चलाने, यात्रियों से अभद्रता न करने, सुरक्षित तरीके से बसों के संचालन के आदेश दिए हुए हैं। लेकिन कुछ चालक बसों को बेहद तेज गति से दौड़ाते हैं। जिससे यात्रियों की जान पर भी खतरा बना रहता है।
साथ ही बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की भी आशंका रहती है। वहीं अधिकारियों को बसों की लोकेशन भी गलत बताई जाती है। इस तरह के मामलों को देखते हुए डिपो की सभी 110 बसों को जीपीएस सिस्टम से लैस कर दिया गया है। बस के संचालन से लेकर लोकेशन और स्पीड की पूरी जानकारी अफसरों की नजरों में रहेगी। जीपीएस को एआरएम के कंप्यूटर से अटैच किया गया है। वह किसी भी बस की स्थिति को एक ही क्लिक पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बसों में शिकायत पेटिकाएं भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यात्री अपनी शिकायत को किसी पत्र के माध्यम से अफसरों तक पहुंचा सकते हैं। बस चलाते समय मोबाइल पर बात करने से भी मना किया गया है।
कार्रवाई होगी
रोडवेज की समस्त बसें जीपीएस से लैस हैं, किसी भी बस की स्थिति देखी जा सकती है। चालकों को तेज गति से बस न दौड़ाने के आदेश दिए हैं। यदि आदेश की अवहेलना हुई तो कार्रवाई होगी। - एनपी सिंह, एआरएम।