{"_id":"60d61f7e8ebc3e3423068f16","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2211237165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पास नहीं प्रत्याशी, भाजपा और सपा में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पास नहीं प्रत्याशी, भाजपा और सपा में मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के पास नहीं प्रत्याशी, भाजपा और सपा में मुकाबला
हापुड़। जिला पंचायत की सियासत में बसपा के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। बसपा की एकमात्र ओबीसी महिला सदस्य रेखा हूण ने भाजपा ज्वाइन कर खुद को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित करा लिया। अब बसपा को चुनाव लड़ने के लिए बाहर से किसी महिला ओबीसी सदस्य का लाना होगा। शनिवार को नामांकन होंगे, लेकिन बसपा शुक्रवार की शाम तक भी चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं आ सकी। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए जिले में भाजपा और सपा में ही सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सतपाल यादव के भाई की पत्नी रुचि यादव को सपा-रालोद ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने बसपा से आईं रेखा नागर को प्रत्याशी बनाया है। बड़ी बात है कि सबसे अधिक छह सीटें जीतकर भी बसपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। पार्टी को तगड़ा झटका रेखा हूण ने दल बदलकर दिया है। जिला पंचायत में कुल 19 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 10 सदस्यों के मत की जरूरत है। अब सबसे अहम बात यह है कि आखिर बसपा नामांकन के दिन कोई बड़ा उलटफेर कर पाएगी या फिर भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए सपा प्रत्याशी के साथ आएगी। यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा साथ थे, लेकिन यह जुगलबंदी कुछ दिन बाद ही टूट गई थी। ऐसे में सपा प्रत्याशी के साथ खड़े होने का फैसला पार्टी हाईकमान के इशारे बिना संभव नहीं। ऐसे में बहुत संभव है कि बसपा अपने सदस्यों को स्वतंत्र छोड़ दे।
आरक्षण से फंसा पेच
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जीते सदस्यों में पिछड़ी जाति की महिला नहीं होने के कारण चुनाव में दिक्कत आई है। इसी कारण से फिलहाल प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पाई है। -देवेंद्र भारती, जिलाध्यक्ष बसपा।
विज्ञापन
आज 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन
कलक्ट्रेट में शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी कराने के लिए एसडीएम सत्यप्रकाश व नामांकन कक्ष पर एसडीएम पंकज सक्सेना को मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
तैयारियां पूरी
नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। - अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।