{"_id":"60d4d9ff8ebc3e323068dbd0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd221068737","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार में मकान के ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार में मकान के ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार में मकान के ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आनंद विहार में बुधवार रात बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की अंतर्गत मोहल्ला आनंद विहार में एफसीआई में कर्मचारी जितेंद्र का मकान है। जितेंद्र फिलहाल हरजसपुरा में रहता है। उनका साला हिमांशु उनके मकान में रहता है। बुधवार रात हिमांशु मकान का ताला लगाकर गंगापुरा स्थित ससुराल में गया था। देर रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और उन्होंने अलमारी में रखे नौ हजार रुपये, सोने की चैन चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर घर में रखा राशन का सामान तक चोरी कर ले गए। चोरी के बाद किसी ने फोन कर हिमांशु को चोरी की जानकारी दी। हिमांशु की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।