फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टीका लगवाने में युवकों से आगे निकलीं युवतियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के लिये लगी लोगो की लाइन. - फोटो : HAPUR
टीका लगवाने में युवकों से आगे निकलीं युवतियां
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना को हराने की लड़ाई में महिला शक्ति भी पीछे नहीं है। 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में युवतियों ने युवकों को पीछे छोड़ दिया है। इस आयु वर्ग में अभी तक कुल 29800 को टीके लगे हैं, जिसमें 15230 युवतियां शामिल हैं। महिला स्पेशल बूथों को बनाए जाने की योजना का लाभ इस अभियान में मिला है।
एक जून से 18 से 44 साल के ऊपर वालों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 18 बूथ तैयार किए गए हैं। 24 दिन में 29 हजार युवा टीकाकरण करा चुके हैं। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा युवतियों ने टीके लगवाए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इस आयु वर्ग में 15230 युवतियों ने खुद को टीके लगवाए हैं, जो 50 फीसदी से अधिक है। हालांकि 45 साल से ऊपर वालों में पुरुषों के टीका लगाने की दर अधिक है। रोजाना बड़ी संख्या में बूथों पर युवतियां टीकाकरण को पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्पेशल बूथों से आई तेजी
महिला स्पेशल बूथों पर आसानी से स्लॉट बुक हो रहे हैं। जिसके चलते इन बूथों पर युवतियां आसानी से टीकाकरण करा पा रही हैं। जबकि अन्य बूथों पर युवकों को स्लॉट बुक कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इन बूथों पर महिलाएं भी आवेदन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed