{"_id":"60d4d72e8ebc3ef20a6c6c60","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2210671134","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए जागरूक करेगा डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए जागरूक करेगा डाक विभाग
विज्ञापन
डाकघर में लगे टीकाकरण संबंधित पोस्टर.
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के लिए जागरूक करेगा डाक विभाग
हापुड़। कोरोना महामारी से जंग जीतने में डाक विभाग सहयोग देगा। ग्राहकों को सुविधा देने से पहले टीकाकरण के लाभ बताए जाएंगे। इसके लिए पूरे परिसर में टीकाकरण संबंधी बैनर, पोस्टर भी लगवा दिए गए हैं। डाक विभाग के कर्मचारी भी टीका लगवा चुके हैं।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। डाक विभाग भी इस अभियान में शामिल हो गया है। निदेशक डाक सेवा सुनील कुमार, वरिष्ठ अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में डाक विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए डाकघर परिसर में पोस्टर, बैनर लगा दिए गए हैं। योजनाओं को लेकर जितने लोग डाक विभाग में आ रहे हैं, उन्हें टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैनर लगवा दिए
कोरोना टीकाकरण को लेकर डाक विभाग जागरूकता फैलाएगा। इसके लिए समस्त कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। साथ ही डाक परिसर में पोस्टर, बैनर आदि लगवा दिए हैं। - अरूण मोहन, पोस्टमास्टर।