{"_id":"60d37ca28ebc3eb44121474a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd221003929","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूगढ़ में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में पड़ोस के घर में खेलने गई पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बच्ची को पीड़ा हुई तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादीशुदा है और दोनों परिवारों का आपस में काफी मेलजोल था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पांच वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। खेलते हुए वह पड़ोसी युवक के घर पहुंच गई। आरोप है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ा होने पर बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बच्ची के साथ हैवानियत से परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया, जहां जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। हालांकि इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन
घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष --
घटना मंगलवार शाम की है। एक ही जाति और पड़ोसी होने के कारण बिरादरी के कुछ लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन इस घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने ऐसी घटना के लिए आरोपी को खूब खरी खोटी सुनाने के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों और बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।