{"_id":"60d22c738ebc3e2ee55f1f97","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd220942791","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरपुरा से बैरिकेडिंग हटाने के लिए एसपी से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरपुरा से बैरिकेडिंग हटाने के लिए एसपी से मिले व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरपुरा से बैरिकेडिंग हटाने के लिए एसपी से मिले व्यापारी
हापुड़। अतरपुरा चौपला बैरिकेडिंग प्रकरण को लेकर गोल मार्केट व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। उन्होंने बैरिकेडिंग को तत्काल हटवाने की मांग की। जिससे गोल मार्केट के व्यापारियों को राहत मिल सके।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल मार्केट हापुड़ का प्रमुख बाजार है। बाजार में दूर दूर से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। बाजार शहर से गुजरने वाले गढ़ रोड पर है, लेकिन पिछले काफी समय से पुलिस-प्रशासन ने रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी है। इसकी वजह से गोल मार्केट के व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसका सीधा असर दुकानदारों की दुकानदारी पर पड़ रहा है। पूर्व में भी बैरिकेडिंग को लगाया गया था, लेकिन व्यापारियों की अपील पर बैरिकेडिंग को हटा दिया गया था। अब फिर से पुरानी व्यवस्था कर दी है। इसको व्यापारियों के हित में तत्काल हटाना चाहिए, जिससे राहत मिल सके।
विज्ञापन
संगठन से जुड़े दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी ने 24 जून को सुबह सीओ व टीआई सेे गोल मार्केट का व्यापारियों संग चौपले का निरीक्षण कराए जाने का आश्वासन दिया है। इसको लेेकर व्यापारियों संग मंथन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विशाल कुमार, नवरत्न जैन, अनिल तरीका, विजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता, अशोक बबली आदि रहे।