फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज में पांच लाख नहीं देने पर दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज में पांच लाख नहीं देने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी युवक ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने महिला को तीन तलाक कहते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जनपद बुलंदशहर के एक थाना क्षेत्र निवासी युवक ने पुत्री का निकाह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी एक युवक के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग कर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर कुछ दिन पहले पति ने तीन तलाक कह दिया। इसका विरोध तो किया ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर कर दिया। किसी तरह मायके पहुंचकर उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि महिला के पति शाहनवाज व ससुराल पक्ष के जावेद, इकबाल, शाहजहां, रईसा व इमराना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed