फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन दिन में नौ गांवों के 20 हजार लोगों का होगा वैक्सीनेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन दिन में नौ गांवों के 20 हजार लोगों का होगा वैक्सीनेशन
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ के 9 गांवों में 21 जून से तीन दिन का विशेष अभियान चलाकर 20 हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इन गांवों में धर्मगुरुओं ने मंदिर, मस्जिद से एलान करके लोगों से टीका लगवाने की अपील शुरू कर दी है। एक जुलाई से जिले के समस्त ब्लॉकों के गांवों में कलस्टर बनाकर तेजी से टीकाकरण शुरू होना है। वैक्सीन की 30 हजार से अधिक डोज का स्टॉक जल्द हापुड़ पहुंच जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है। अब गांवों में लोगों को यह जानकारी दिलाने के लिए प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग करके उनसे अपील करानी शुरू कर दी है। शासन ने एक जुलाई से टीका अभियान की गतित तेज करने के आदेश दिए हैं। इसके पहले 21 जून से 23 जून तक 9 गांवों के 20 हजार लोगों को तीन दिन में टीका लगाए जाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इन गांवों में बूथ बनाकर स्वास्थ्यकर्मी लोगों का पंजीकरण करेंगे तथा तुरंत टीके लगाए जाएंगे। एक जुलाई से संपूर्ण जिले के गांवों को क्लस्टर में बांटकर यह अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यह नौ गांव चुने गए
विकास खंड हापुड़ के गांव मोड़ीकला, अब्दुल्लापुर मोड़ी, ह्दयपुर, मुर्शदपुर, हिमायुपुर, सावी, महमूदपुर, घुंघराला, सलाई को शामिल किया गया है।
मांओं को बताएंगे लाभ, मोहल्ला समिति करेगी मदद
टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता माताओं को संक्रमण खतरे और टीके के विज्ञान की जानकारी देंगे। धर्मगुरु मंदिर, मस्जिद से एलान कर प्रेरित करेंगे। नेताओं, सामाजिक कायर्कर्ताओं और डॉक्टरों के साथ मीटिंग कराई जाएगी। ग्राम प्रधानों, मोहल्ला समितियों और राशन डीलरों से अपील कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से चारों ब्लॉकों में चलेगा अभियान
जिले में एक जुलाई से चारों ब्लॉकों में कलस्टर बनाए जाएंगे। एक क्लस्टर में इतने गांवों को शामिल किया जाएगा, जिनकी जनसंख्या मिलाकर 20 हजार तक पहुंच जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
30 हजार डोज जल्द पहुंचेंगे हापुड़
पहले पायलट प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कोरोना वैक्सीन के 30 हजार डोज जल्द ही हापुड़ पहुंच जाएंगे। डिमांड भेजी जा चुकी है।
मौके पर ही होगा रजिस्ट्रेशन
इन 9 गांवों में टीकाकरण के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैंपों में ही स्वास्थ्य कर्मचारी टीकाकरण के लिए आने वाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिसके बाद उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।
18 से अधिक उम्र के 60 फीसदी लोग होंगे शामिल
पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन गांवों में 18 साल से अधिक उम्र के 60 फीसदी लोगों को शामिल किया जाएगा। इन गांवों में 45 साल से अधिक उम्र के बहुत से लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसलिए युवाओं से लगातार टीका लगवाने की अपील की जा रही है।

एक जुलाई से हर गांव में अभियान
21 जून से हापुड़ ब्लॉक के 9 गांवों में तीन दिन तक पायलट प्रोजेक्ट चलेगा। इसमें 20 हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। एक जुलाई से संपूर्ण जिले में इस अभियान को शुरू किया जाएगा। - डॉ रेखा शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed