{"_id":"60ca479e8ebc3e65a76a8be3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd220581428","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसके घर से दस हजार रुपये की नकदी व आभूषण भी चोरी कर ले गए। युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 12 जून की सुबह उसकी पुत्री घर पर मौजूद थी इस दौरान थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी बंटी, सरवर, जग्गी, अन्नू व थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी गोलू उसके घर पहुंचे। आरोप है कि ये लोग नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। इतना ही नहीं उसके घर से 10 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए गए।
इस संबंध में जानकारी करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश की जा रही है।